October 31, 2026

दक्ष चौधरी गिरफ्तार,वीडियो पोस्ट कर अयोध्यावासियों को दी गालियां

n61532264617177417289312ee1605c56ef800bb801bbfedc4364e414930b239f21c9215db39a943a783f9d.jpg

Daksh Choudhary Arrest

सामना लोकसभा चुनाव 2024 के फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार ने सभी को चौंका दिया।

यह निर्वाचन क्षेत्र वही है जिसके अंदर अयोध्या आती है ऐसे में राम मंदिर बनवाने वाली बीजेपी की करारी हार से सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है। बीजेपी के समर्थक अयोध्या की जनता की आलोचना कर रहे हैं और बीजेपी को वोट न देने के लिए खरी खोटी सुना रहे है। कई यूजर्स और हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया।

अब इस विरोध की हद पार हो गई है क्योंकि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर दक्ष चौधरी ने फैजाबाद की जनता के लिए अपशब्द कहे हैं। दक्ष चौधरी ने अभद्र शब्दों का प्रयोग कर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया।

दक्ष चौधरी का वीडियो:- सोशल मीडिया फेम दक्ष ने अयोध्या के लोगों को नमक हराम कहते हुए उन्हें बुरा-भला कहा। शख्स ने सपा पार्टी के उम्मीदवार को जिताने पर जनता की कड़ी आलोचना की। उसने कहा, “तुम सब नमक हराम हो जिसने राम मंदिर बनवाया उसे तुमने जाति के लिए वोट दे दिया।” पूरे वीडियो में शख्स ने जनता पर अभद्र टिप्पणी की जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।

वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जिन्होंने दक्ष को गिरफ्तार करने की मांग की। दक्ष की बातों को भड़काऊ बताते हुए यूजर्स ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दक्ष चौधरी गिरफ्तार:- वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही जैसे ही यह उत्तर प्रदेश पुलिस के संज्ञान में आया, उन्होंने फौरन मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। यूपी पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दक्ष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, दोनों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 ए और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Loading

LETEST POSTS