November 22, 2026

Raigarh सीसीटीवी की बात पर महिला से अभद्रता कर दी धमकी

IMG-20240713-WA0836.jpg

सामना – रायगढ़- थाना कोतवाली में महिला ने उसके घर के पास रहने वाले नवाब अली और शेख चांद अली पर अभद्रता करने और धमकी देने की लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं पर अपराध दर्ज कर आरोपी शेख चांद अली को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।आरोपी नवाब अली फरार है ।

महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले नवाब अली और शेख चांद अली दोनों मिलकर उसके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाये थे। कैमरा की दिशा उसके कमरे तरफ होने पर महिला ने चांद अली को CCTV हटाने कहा। तब चांद अली ने कैमरा खराब है यह बताया था ।

शिकायतकर्ता महिला को 11 जुलाई को पता चला कि सीसीटीवी कैमरा चालू है लिहाज़ा उसने चांद अली को CCTV लगाकर घर में तांक-झांक करने की बात कही जिस पर दोंनो भाई अश्लील गाली गलौच कर धमकी दिये।

महिला ने जब इस बात की जानकारी अपने पति को दी तो चांद अली बेहद गंदी टिपप्णी किया जिसकी लिखित शिकायत महिला द्वारा थाना कोतवाली में की गई।

महिला के आवेदन पर दोनों आरोपियों पर अप.क्र. 345/2024 धारा 331(4), 76, 351(2), 115(2), 79, 3(5) BNS का अपराध दर्ज कर आरोपी चांद अली (39 वर्ष) रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Advertisement Carousel