November 23, 2026

प्रेम संबंध के बाद शादी से इंकार पर महिला ने की आत्महत्या,3माह बाद आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

IMG-20240724-WA0896.jpg

महिला के शारीरिक और मानसिक शोषण के सबूत मिले

सामना- रायगढ़- पहले प्रेम फिर शादी का वादा और उसके बाद शादी से इंकार…यह सब इस कदर व्यथित कर गया महिला को कि उसने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी ईहलीला ही समाप्त कर ली।मामला रायगढ़ के थाना जूटमिल अंतर्गत का है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी पड़ोसी प्रेमी विजय खड़िया को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

महिला ने 22 अप्रैल की दोपहर अपने घर के परछी में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गवाह और परिजनों ने बताया कि मृतिका और विजय खड़िया के बीच प्रेम संबंध था । पिछले एक साल से विजय खड़िया मृतिका महिला को पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करता रहा और फिर अपनी बातों से मुकर गया जिससे महिला परेशान थी और एक दिन अपने सारा सामान लेकर विजय के घर चली गई ।विजय ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया, तब महिला वापस अपने घर आ गई।

विजय खड़िया के शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर 20 अप्रैल को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मर्ग जांच में आरोपी विजय खड़िया द्वारा महिला को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित करने के पुख्ता साक्ष्य पाये जाने पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 335/2024 धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया । आरोपी के फरार होने से पहले जूटमिल पुलिस ने घर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया है ।

Advertisement Carousel