November 20, 2026

SBI की फर्जी शाखा खोलने वाला आरोपी सारंगढ़ से गिरफ्तार

n6338274141728138877929cacbee2dc69f914ff6d19ee57c6f06c786cdb593114ece7202001c0c4ff69037.jpg

एसबीआई में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से की थी लाखों की ठगी

सामना – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एसबीआई की फर्जी शाखा खोलने के मामले में मालखरौदा पुलिस ने एक आरोपी अनिल भास्कर को सारंगढ़ जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह है मामला – मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में फर्जी एसबीआई शाखा खोला गया था। आरोपी अनिल भास्कर ने नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी की थी। इस मामले में 8 और आरोपी शामिल हैं। फर्जी एसबीआई शाखा से 9 कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और बाकी सामान जब्त किया है।

एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक जीवराखन कावड़े ने मालखरौदा थाने में छपोरा गांव में फर्जी एसबीआई शाखा संचालित होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस ने दबिश दी। फर्जी एसबीआई शाखा में 6 लोग काम करते हुए मिले जबकि, कथित मैनेजर फरार था।

पूछताछ करने पर अनिल भास्कर और 8 लोगों का फर्जीवाड़ा सामने आया। आरोपी ने बताया कि, उन्होंने एसबीआई में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से रुपए लेकर उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लैटर थमाया। इसके लिए उन्होंने 6 लाख 60 हजार रुपए लिए। फिलहाल पुलिस 8 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS