October 31, 2026

Jashpur ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी ठोकर,पति की मौत,पत्नी की हालत गंभीर

Screenshot_20241222_211335_Chrome.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव- अंबिकापुर मार्ग पर में सड़क हादसे की चपेट में दंपत्ति आ आगे,इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।

हादसा रविवार की शाम कटनी गुमला हाईवे पर हुआ है,जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तमता का कपड़ा व्यवसायी भगत बंधु होता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पत्नी ममता होता की हालत गंभीर बनी हुई है।

गंभीर रूप से घायल महिला को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन गंभीर  हालत को देखते हुए डाक्टरों ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है।

इस हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल
पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया है।

Loading

LETEST POSTS