सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सिमरन सिंह ने किया सुसाइड,फ्लैट में लटका मिला शव

0
Screenshot_20241226_183122_Chrome.jpg

सामना – मशहूर आरजे और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सिमरन सिंह ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।गुरुग्राम के सेक्टर-47 में अपने ही फ्लैट में सिमरन का शव बरामद हुआ है।

25 वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और आरजे का शव बुधवार को गुरुग्राम के सेक्टर 47 में एक किराए के अपार्टमेंट में मिला। उसके साथ रह रहे दोस्त ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सिमरन सिंह को पहले पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

बहरहाल अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सिमरन जम्मू के नानक नगर की रहने वाली थी,वो रेडियो मिर्ची में आरजे थी। 2021 तक वहां काम करने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और फिलहाल फ्रीलांसिंग किया करती थी। साथ ही वो मनोरंजक वीडियो भी बनाया करती थी।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके लाखों फॉलोअर्स थे। इंस्टाग्राम पर ही उसके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *