October 31, 2026

शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार

Screenshot_20250115_162615_Chrome.jpg

6 दिन की ED हिरासत में गए कवासी लखमा

सामना – छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विशेष अदालत में लखमा को पेश करते हुए ईडी ने दावा किया कि पूर्व मंत्री को कथित घोटाले से 72 करोड़ रुपये मिले। उन्होंने उस पैसे का कुछ हिस्सा कांग्रेस कार्यालय और अपने बेटे हरीश के लिए सुकमा में घर बनाने में इस्तेमाल किया। ईडी ने अपने वकील सौरभ कुमार पांडे के जरिए धन के स्रोत का पता लगाने के लिए लखमा की हिरासत मांगी। लखमा के वकील फैसल रिजवी ने पुष्टि की कि कांग्रेस नेता को छह दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है।

यह गिरफ्तारी ED दफ्तर में उनसे तीसरी बार की जा रही पूछताछ के दौरान हुई। लखमा को बुधवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया ,जहां ED ने कोर्ट से कवासी लखमा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने की मांग की थी।

इससे पहले 2 बार उनसे 8-8 घंटे ​​​​ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। दफ्तर में अंदर घुसने से पहले लखमा ने कहा कि, आज पूछताछ के बुलाया गया था। इसलिए आया हूं। देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। लखमा ने कहा कि, ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा। उनका सम्मान करुंगा।

Loading

LETEST POSTS