October 31, 2026

रायगढ़ नगर निगम का नरेश कौन,किसे मिलेगा टिकट टू फिनाले

Screenshot_20250116_100701_Chrome.jpg

नरेश गोरख शसक्त दावेदारों में आगे

सामना – रायगढ़ -रायगढ़ निगम की महापौर सीट का नरेश (राजा) कौन होगा,किसे मिलेगा टिकट टू फिनाले… इसका इंतजार सभी को है…

रायगढ़ की मेयर सीट इस बार अनुसूचित जाति मुक्त है,इसलिए मुकाबला दिलचस्प होना तय है।इस चुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगा,दोनों तरफ के दावेदार जोड़ तोड़ में लग चुके हैं,अभी से ही कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

इस बार रायगढ़ में महापौर को लेकर भी जोरदार लड़ाई लड़ी जाएगी,महापौर का चेहरा कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए असरकारक रहेगा, दोनों ही दलों से कम से कम आधा दर्जन चेहरे महापौर की रेस में हैं।

कांग्रेस से नहीं है सशक्त चेहरा

रायगढ़ महापौर के लिए कांग्रेस की ओर से रानी चौहान,जानकी काटजू ,नारायण घोरे,गणेश घोरे मुरारी भट्ट ने आवेदन जमा किया है,जिनमें से किसी की भी दावेदारी मजबूत दिखाई नहीं दे रही। वहीं बीजेपी से महापौर की रेस में कई लोग शामिल हैं जिनमें से नरेश गोरख,रंजू संजय प्रदीप श्रृंगी,संगीता सोनकर भाटिया,अभिलाषा कछवाहा,सावन चौहान के नामों की चर्चा जोरों पर है,सभी दावेदार खुद को इस सीट के योग्य मान रहे हैं।

किसे मिलेगा टिकट टू फिनाले

खबर है कि बीजेपी दावेदारों में से दो दावेदार ऐसे हैं जिनके  बीच ही मंथन जारी है,इनमें नरेश गोरख और रंजू संजय का नाम लिस्ट में टॉप 2 पर है लेकिन  टिकट टू फिनाले किसी एक को ही मिलना है…

कांग्रेस से पूर्व महापौर जानकी काजू रिपीट!

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस से पूर्व महापौर जानकी काटजू को एक बार फिर टिकट दी जाएगी क्योंकि कांग्रेस के पास उनके अलावा कोई बेहतर विकल्प ही नहीं है।

नरेश गोरख का सियासी सफर

वार्ड नं. 38 के नरेश गोरख जोर शोर से अपनी दावेदारी पेश की है।भाजपा से महापौर पद इनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है नरेश गोरख ने बीजेपी में सक्रिय नेता के रूप में लंबा अरसा बिताया है।नरेश गोरख नगर निगम रायगढ़ स्थापना के समय से ही भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के सशक्त दावेदार रहे हैं नरेश गोरख ने संगठन में हर छोटे बडे पद मे रहकर कुशलता से संगठन और अपने नेताओं के आदेशों का पालन किया है।

रायगढ़ महापौर के लिए नरेश गोरख के नाम की चर्चा 2019 में भी जोरों पर थी, बीजेपी से उन्हें महापौर के पद के लिए प्रबल दावेदार माना गया था, लेकिन,वर्ष 2019 में रायगढ़ महापौर की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई,ऐसे में नरेश गोरख चुनाव नहीं लड़ सके, लेकिन अब  उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है।

बीजेपी से संभावित प्रत्याशी नरेश गोरख

1995 में भारतीय जनता पार्टी के सामान्य सदस्यता के साथ नगर मंडल सदस्य बने।

2001 में अनुसुचित जाति मोर्चा के नगर मंडल सदस्य रहें।

2006 अनुसुचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहें।

– 2014 जिला महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायगढ़ का निर्वहन कुशलता से किया।

2015 एल्डरमेन, नगर पालिक निगम रायगढ़ रहें।

1995 से 2024 तक नगर पालिका, नगर निगम, विधानसभा व लोकसभा में सक्रिय व सकारात्मक भूमिका से दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे है।
वर्तमान में सदस्य, जिला भाजपा विशेष आमंत्रित है।

नरेश गोरख का सामाजिक जीवन

अध्यक्ष, सोनकर खटिक समाज रायगढ़।

सदस्य, शाला विकास समिति नटवर हाई स्कूल रायगढ़।

गतिविधियां

पौधरोपण अभियान पिछले 15 वर्षो से अनवरत हजारों पेड़ रोपे व संरक्षित किये।

स्वच्छता अभियान पिछले 15 वर्षों से सभी महापुरूषों की प्रतिमा, पार्क व चौक पर

भव्य तिरंगा यात्रा पिछले 2 वर्षों से प्रत्येक शक्ति केन्द्र एवं जिला मुख्यालय में।

मन की बात पिछले 9 वर्षों से अपने शक्ती केन्द्र में सुनाने हेतु रेडियों वितरण।

संगठन के 6 कार्यक्रम पिछले 15 वर्षो से अनवरत कर रहे है।

धार्मिक आयोजन, सामाजिक कार्यक्रमों एवं व्यक्तिगत सुख-दुःख में सम्मिलित ।

नेताओं की पसंद,सक्रियता और लोकप्रियता जरुरी

माना जा रहा है कि संगठन या सत्ता में रहे नेताओं की पसंद के साथ ही पार्टी और जनता के बीच सक्रियता, लोकप्रियता का भी प्रत्याशी चयन में ध्यान रखा जाएगा। अंतिम निर्णय  हाईकमान द्वारा बनाई गई चुनाव कमेटी द्वारा लिया जाएगा, लेकिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की सलाह को भी महत्व दिया जाएगा। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार जिला कोर ग्रुप की बैठक में नाम तय करने के बाद प्रदेश कमेटी को भेजे जाएंगे। वहां से फाइनल नाम तय होंगे।

Loading

LETEST POSTS