October 31, 2026

सैफ़अली खान के हमलावर से पूछताछ करने मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची

n6482050421737256110054314804f6be03755e5b2bf5a06acc80fd46df0e3c39da98607ab9de2a43af9c43.jpg

सामना – बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया है।मुंबई पुलिस की टीम उससे पूछताछ करने छत्तीसगढ़ पहुंच गई है।

मुंबई पुलिस के इनपुट पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आरपीएफ ने उसे ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस में पकड़ा।

संदिग्ध का नाम आकाश कैलाश कन्नौजिया बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 31 साल है। वह मुंबई पुलिस को चकमा देकर मुंबई के बांद्रा इलाके से दुर्ग पहुंच गया था। आकाश खुद को मुंबई के कोलाबा स्थित दीपा नगर का रहने वाला बता रहा है,छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध ने खुद को कार ड्राइवर बताया है, जो मुंबई में कैब चलाता है।

मोबाइल नंबर और बैग से चढ़ा हत्थे

दुर्ग आरपीएफ के टीआई एसके सिन्हा ने बताया कि उन्हें मुंबई पुलिस से एक फोटो प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोपी के दुर्ग की ओर आने की सूचना दी गई थी. इसके बाद आरपीएफ ने कई ट्रेनों में उसकी तलाश शुरू की और ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस में उसे हिरासत में ले लिया. उसके पास से फास्ट ट्रैक का बैग भी बरामद हुआ है. यह वैसा ही बैग था, जैसा सैफ के घर से मिली सीसीटीवी में संदिग्ध हमलावर लिए दिखा था. वहीं मुंबई पुलिस ने संदिग्ध का जो मोबाइल नंबर शेयर किया था, वह भी इसी के पास से मिला है।

मुंबई पुलिस ने डिटेल शेयर की थी. मुंबई पुलिस ने जो मोबाइल नंबर दिया था, उस पर रिंग करने पर वो संदिग्ध के पास ही बजा. उसने क्रिम कलर की शर्ट पहन रखी थी और उसके पास एक बैग भी था. फिर  ट्रेन से उसे पकड़ लिया गया।’

Loading

LETEST POSTS