November 14, 2026

विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म,फिर पीटकर घर से निकाला,आरोपी पहुंचा जेल

IMG-20250419-WA1338.jpg

Samna.in महिला थाना रायगढ़ ने दुष्कर्म के  मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना की शिकायत पीड़िता ने 18 अप्रैल को दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोपी विकास महिलाने पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2022 से आरोपी उसे विवाह का प्रलोभन देकर संबंध बना रहा था। इस दौरान वह छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करता और धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा। हद तब हो गई जब बीते 30 मार्च को आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। अंततः पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

 महिला थाना टीम ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 7/2025 धारा 115(2), 351(2), 69 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की। विकास महिलाने को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS