Raigarh आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Oplus_131072
Samna.in रायगढ़ जिले के पुसौर के गायत्री मंदिर वार्ड क्रमांक 7 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पूर्व में इस पद के लिए 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें चार आवेदन प्राप्त हुए थे। हालांकि, किसी भी आवेदिका द्वारा वार्ड क्रमांक 07 का पार्षद निवास प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किए जाने के कारण मूल्यांकन समिति ने 13 नवंबर की बैठक में सभी आवेदनों को निरस्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.ebharti.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं नियम-शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।


