November 18, 2026

मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,चैन माउंटेन मशीन जब्त कर किया सील

IMG-20261117-WA1226

Samna.in.Raigarh कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमले ने ग्राम पुसलदा स्थित मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई की। जांच के दौरान नदी में रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन मौके पर पाई गई। खनिज विभाग के अमले ने मशीन को तत्काल जब्त कर सील कर दिया। जांच में अवैध उत्खनन का कार्य खरसिया निवासी तरुण साहू द्वारा कराया जा रहा था।

खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की प्रासंगिक धाराओं के तहत अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement Carousel