मामूली विवाद में डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या,आरोपी पति गिरफ्तार

Oplus_131072
Samna.in.Raigarh रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में मामलूी विवाद के चलते ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी सोमारी पहाड़ी कोरवा की उसके पति सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा ने मामूली विवाद के बाद हाथ मुक्कों और बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई के बाद पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मृतिका की मां दिनो बाई ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सोमारी बाई की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा के साथ हुई थी। 15 नवंबर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सत्यनारायण ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को बांस के डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने हाथ-पैर से मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने थबिश देकर संदेही सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 15 नवंबर की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गया था। लौटते समय दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। रात होने से नशे की हालत में उसकी पत्नी रास्ते में कई जगह गिर गई और कपड़े गीले होने पर कपड़े उतारकर खेत के पास बैठ गई। आरोपी उसे घर चलने के लिए मनाता रहा, पत्नी के नहीं जाने पर गुस्से में आकर उसने हाथ मुक्का और बांस के डंडे से उसकी बेदम पिटाई की और फिर पैर से गला को दबाकर उसकी हत्या कर दिया । आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है


