FTA का असर छत्तीसगढ़ में भी,33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

Oplus_131072
Samna.in भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है. प्रदेश में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतों में कमी की गई है. आबकारी विभाग ने इन ब्रांडों की नई लैंडिंग कीमतों को मंजूरी दे दी है.
भारत-ब्रिटेन समझौते के तहत ब्रिटिश स्कॉच पर आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है. इसका असर विदेशी शराब की कीमतों पर पड़ा है. नई दरों के मुताबिक, जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में करीब 4,990 रुपये की कमी आई है. अब इसकी लैंडिंग कीमत 42,480 रुपये तय की गई है. वहीं, सिंगलटन 12 ईयर के एक केस पर 2,817 रुपये तक की राहत मिली है.
इसके अलावा, जॉनी वॉकर ब्लू लेबल के एक केस की कीमत 92,939 रुपये और रॉयल सैल्यूट 21 ईयर की लैंडिंग कीमत 64,079 रुपये निर्धारित की गई है. 15 जुलाई 2026 से लागू भारत-ब्रिटेन समझौते का असर अब बाजार में दिखाई देने लगा है. हालांकि, नई लैंडिंग कीमतों में कटौती का सीधा फायदा ग्राहकों को कितना मिलेगा, यह खुदरा विक्रेताओं की ओर से तय की जाने वाली कीमतों पर निर्भर करेगा.


