November 20, 2026

सीएम हेल्पलाइन 1076-खराब सोलर ड्यूल पंप हुआ दुरुस्त, ग्रामीणों को मिलने लगा शुद्ध पेयजल

IMG_20261120_191424

Samna.in.Raigarh मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर शासन द्वारा शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मददगार साबित हो रही है। इसका एक सकारात्मक उदाहरण रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चूहकीमार में देखने को मिला, जहां खराब पड़े सोलर ड्यूल पंप की शिकायत दर्ज होते ही उक्त समस्या को शीघ्र दूर कर दी गई। पंप के दोबारा चालू होने से अब ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा है

 

उल्लेखनीय है कि ग्राम चूहकीमार में आंगनबाड़ी के पास जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया था। लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण पंप ने काम करना बंद कर दिया था। इसके चलते गांव के लोगों को पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या से परेशान ग्राम के श्री रामपाल राठिया ने अपनी शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1076 पोर्टल पर दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही जिला कार्यालय रायगढ़ के अधिकारी श्री विक्रम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उनके द्वारा ग्राम चूहकीमार में स्थापित सोलर ड्यूल पंप का क्रेडा के मैकेनिक से जांच कराया गया। जांच में तकनीकी खराबी पाए जाने पर तत्काल सुधार कार्य कराते हुए बंद पड़े पंप को पुनः चालू करा दिया गया।

पेयजल संकट से मिली राहत, ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सोलर ड्यूल पंप के दुरुस्त होते ही गांव की पेयजल व्यवस्था फिर से सुचारू हो गई है। वर्तमान में पंप पूरी तरह कार्यशील है और इसके माध्यम से ग्रामीणों को दिन-रात शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। पंप चालू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से शिकायत का निराकरण होने से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। वहीं शिकायतकर्ता श्री रामपाल राठिया ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद एवं आभार जताया।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS