सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सोना और चांदी,क्या अभीखरीदने से पहले

Oplus_131072
Samna.in सोना और चांदी यानी दोनों कीमती धातुओं की कीमतें साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं जहाँ MCX वायदा बाजार में सोना लगभग 1,22,365 – ₹1,22,737 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,48,466 प्रति किलोग्राम के आसपास रही।बुलियन बाजार के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,937 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो सोना करीब 33 प्रतिशत और चांदी 63 प्रतिशत सस्ती हो चुकी है.
सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सोना अब एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है? क्या चांदी में भी अभी और गिरावट बाकी है
कितने सस्ते हुए सोना और चांदी
शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बाजार आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव करीब चार प्रतिशत गिरकर 1,22,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत छह प्रतिशत टूटकर 1,48,034 रुपये प्रति किलो रह गई. दोनों कीमती धातुएं 2026 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं.
इस साल 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने ने 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. मौजूदा भाव से तुलना करने पर सोना 60,565 रुपये यानी लगभग 33.1 प्रतिशत सस्ता हो चुका है.
चांदी की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ गई है. इस साल चांदी का सर्वोच्च भाव 4,04,500 रुपये प्रति किलो रहा था, जबकि अब कीमत 1,48,034 रुपये रह गई है.
इस हिसाब से चांदी अपने रिकॉर्ड से 2,56,466 रुपये प्रति किलो यानी लगभग 63.4 प्रतिशत टूट चुकी है.
सोने में लगातार गिरावट के बाद एक लाख रुपये का स्तर चर्चा का विषय बना हुआ है. मौजूदा 1,22,435 रुपये के भाव से वहां पहुंचने के लिए कीमतों में 22,435 रुपये प्रति 10 ग्राम की और गिरावट आनी होगी. प्रतिशत में देखें तो इसके लिए सोने को मौजूदा स्तर से लगभग 18.3 प्रतिशत और टूटना पड़ेगा. हालांकि अभी किसी विशेषज्ञ ने यह अनुमान नहीं जाहिर किया है कि सोना निश्चित रूप से एक लाख रुपये तक पहुंच जाएगा.
क्यों गिर रही सोना-चांदी की कीमतें
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण सामने आ रहे हैं.
पहला कारण- अमेरिकी डॉलर की मजबूती है. वैश्विक बाजार में निवेशक नकदी के लिए डॉलर का रुख कर रहे हैं. इससे सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है.
दूसरा कारण – अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें हैं. बाजार में दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना को लेकर धारणा बनी हुई है.
तीसरा कारण – वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली है. सोने-चांदी के साथ तांबा, अन्य औद्योगिक धातुएं, शेयर और क्रिप्टोकरेंसी भी दबाव में हैं.सोने में गिरावट जारी रहना नकदी जुटाने की बढ़ती होड़ को दर्शाता है.
चांदी में सोने से ज्यादा तेज गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को इसकी कीमत छह प्रतिशत टूटी, जबकि सोने में करीब चार प्रतिशत की कमजोरी आई चांदी में आने वाले दिनों में भी बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है. दूसरी ओर सट्टा आधारित निवेश करने वाले कारोबारी अपनी पोजिशन घटा रहे हैं. कुछ स्टॉक रखने वाले कारोबारी नकदी जुटाने के लिए बिक्री कर सकते हैं, जबकि उत्पादक आगे की गिरावट से बचने के लिए हेजिंग बढ़ा सकते हैं. हालांकि, चांदी कितने रुपये तक गिरेगी, इसे लेकर विशेषज्ञों ने कोई निश्चित लक्ष्य नहीं बताया है
क्या अभी सोना और चांदी खरीदना सही रहेगा
कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद उन ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है, जो लंबे समय से सस्ते भाव का इंतजार कर रहे हैं कम कीमतों ने कुछ खरीदारों को बाजार की ओर आकर्षित किया है. हालांकि, खुदरा बाजार में लोग अभी भी सतर्कता बरत रहे हैं ग्राहक एकमुश्त बड़ी खरीदारी करने के बजाय छोटी मात्रा में और अलग-अलग चरणों में खरीदना पसंद कर रहे हैं.


