November 23, 2026

Raigarh राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 180 संविदा पदों पर होगी भर्ती

IMG_20260806_194627

Oplus_131072

Samna.in.Raigarh- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में 180 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी रायगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर अपलोड किए गए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ के सूचना पटल पर भी भर्ती संबंधी जानकारी देख सकते हैं।

Advertisement Carousel