November 23, 2026

एक्सपायरी दवाइयां भी हैं बड़े काम की,इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल

IMG_20240116_091415.jpg

Samna:- Reuse Expired Medicine – 16 jan 2024:- दवाइयां हर घर में पाई जाती है,आमतौर पर हम सर्दी,बुखार,खांसी की दवाइयां जरूरत के हिसाब से घर पर रखते है इसके अलावा भी कई दवाइयां बीमारी ठीक होने पर दवाइयां बच जाती हैं और रखे रखे ये एक्सपायर्ड हो जाती हैं। एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद हम उन दवाइयों को इस्तेमाल नहीं कर सकते इसलिए इन दवाइयों को हमे फेंकना पड़ता है। अगर आपके पास भी ऐसी एक्सपायरी दवाइयां हों तो उसे फेकने की बजाय उसका इस्तेमाल करें। दरअसल इन एक्सपायरी दवाइयों का इस्तेमाल आप गार्डनिंग से लेकर क्लीनिंग तक में इस्तेमाल कर सकते हैं

किचन सिंक की ब्लॉकेज ठीक करने के लिए:- आए दिन किचन सिंक में खाना या सब्जियों के टुकड़े समेत कई तरह के कचड़े फंसने से जाम या ब्लॉक हो जाती है। किचन सिंक ब्लॉक हो जाए तो यह महिलाओं के लिए बहुत परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके अलावा सिंक के रस्ते किचन में कॉकरोच और दूसरे कीड़े मकोड़े भी बहुत आते हैं, उनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। ऐसे में आप 2-3 दवाइयों को गर्म पानी में घोल लें और उसे रात में सोने से पहले सिंक में डाल दें। इससे सिंक की सफाई भी हो जाएगी और आने वाले कीड़े मकोड़े के लिए रास्ता भी ब्लॉक हो जाएगा।

बाथरूम की नालियों से कीड़े-मकोड़े भगाने के लिए
बाथरूम की नालियों से अक्सर कीड़े मकोड़े का आना जाना लगा रहता है। इन कीड़े मकोड़े को जल्द से जल्द न भगाया जाए तो यह हमारे बाथरूम (बाथरूम की सफाई) के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। बाथरूम की नाली में भी सोने
सोने से पहले एक मग गर्म पानी में कुछ एक्सपायर्ड दवाइयों को घोल कर डाल दें। आने वाले कीड़े के लिए दरवाजा बंद हो जाएगा।

गार्डनिंग में करें एक्सपायर्ड दवा का इस्तेमाल
जी हां, एक्सपायरी मेडिसिन का इस्तेमाल आप गार्डनिंग में भी कर सकते हैं. पेड़ पौधों में जो फंगस और कीड़े मकोड़े लग जाते हैं, उन्हें रोकने के लिए आप एक्सपायर्ड दवाओं को पानी में घोलकर गमले और पेड़ों में डाल दें, ऐसा करने से पेड़ पौधों पर लगी हुई फंगस और कीड़े धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और पेड़-पौधे अच्छे से ग्रोथ करते हैं।

Advertisement Carousel