November 22, 2026

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने की 14 उम्मीदवारों की घोषणा,छत्तीसगढ़ से इन्हें मिली टिकट

IMG_20240130_183644.jpg

Samna:- भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।जारी सूची में 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ से रायगढ़ के  राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह..

केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार,हरियाणा, कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु जिन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है उसमें उत्तर प्रदेश से अमरपाल मौर्य, साधना सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, नवीन जैन, आरपीएन सिंह और सुधांशु त्रिवेदी को टिकट दिया गया, जबकि हरियाणा से सुभाष बराला को टिकट दिया गया।बिहार से धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह को टिकट दिया गया है।उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से समिक भट्टाचार्य को टिकट दिया गया है।

Advertisement Carousel