November 23, 2026

मर्डर का प्रयास,एक नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

IMG-20240220-WA0782.jpg

सामना:- रायगढ़:-  थाना चक्रधर नगर अंतर्गत भेलवाटिकरा में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव के शिवा खड़िया पर 5-6 लड़कों द्वारा धारदार हथियार से मारपीट के मामले में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मारपीट में शामिल विधि से संघर्षरत बालक समेत 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया ।

     घटना को लेकर ग्राम भेलवाटिकरा में रहने वाले संतोष किसान खड़िया ने बताया कि 18 फरवरी की शाम गांव में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के बाद प्रसाद वितरण कर रहे थे । उसी समय झगड़ा विवाद की आवाज आने पर जाकर देखें कुछ लड़के गांव के शिवा किसान खड़िया (उम्र 28 साल) को मारपीट कर मोटरसाइकिल में भाग रहे थे। घटना के समय बीच बचाव करने आयी शिवा किसान की पत्नी शिवरात्रि खड़िया के भी कोहनी पर धारदार हथियार (चाकू) से चोट आई। घटना के बाद आहत शिवा को डायल 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया । घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 307,34 IPC के तहत अपराध पंजीबद किया गया  ।

                  मारपीट में शामिल 03 आरोपी सूरज सिदार, संजय बरेठ, आशीष महेश ने बताया कि सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शिवा खड़िया  का नाबालिग बालक से झगड़ा विवाद हुआ।उसने मारपीट की बात इन तीनों को बताई तो गांव के 6 लड़के भेलवाटिकरा गये और शिवा से मारपीट किये थे।आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त  गया है ।

चक्रधरनगर पुलिस द्वारा (1) विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं आरोपी- (2) सूरज सरार पिता रामलाल सिदार उम्र 21 साल (3)  संजय बरेठ पिता ननकी बरेठ 26 साल (4) आशीष महेश पिता गोविंद सिंह महेश 21 साल तीनों निवासी कृष्णापुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।

Advertisement Carousel