November 22, 2026

Raigarh परीक्षा परिणाम से भड़के छात्रों का धरना, री चेकिंग की मांग पर अड़े

IMG_20240226_173149.jpg

Samna:- Raigarh:- परीक्षा परिणाम से नाराज़ चल रहे शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को एक बार फिर कॉलेज गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाज़ी की। नाराज़ छात्रों का आरोप है कि पूरक परीक्षा में मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है जिसकी वजह से परीक्षा परिणामों में कई छात्रों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है।ऐसे में उनकी मांग है कि सप्लीमेंट्री एक्जाम फॉर्म भरने की अंतिम तिथि से पहले उनकी कॉपियों की रि चेकिंगजाए। इससे पहले शुक्रवार को छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।

दरअसल ग्राम पंचायत गढ़उमरिया रोड स्थित शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में हुई बीएससी पूरक परीक्षा के परिणाम जारी हुए तो उसमे छात्रों को दो से तीन विषयों में अनुत्तीर्ण कर दिया गया है, कई छात्रों को महज 1 से 3 तक ही नंबर मिले हैं जबकि उनका कहना है कि उन्होंने परीक्षा अच्छे से दी थी। इस परिणाम पर असहमति जताते हुए छात्रों का कहना है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है इसलिए उन्हें कम अंक हासिल हुए हैं।लिहाजा उन्होंने धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताते हुए मांग की कि जिन विषयों में उन्हें फेल (अनुत्तीर्ण) किया गया है उन विषयों के सेप्लीमेंट्री एग्जाम से पहले कॉपियों की री चेकिंग की जाए यदि उनकी मांगो का समाधान नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन अनवरत जारी रखेंगे।

Advertisement Carousel