November 22, 2026

शराब के लिए रुपए नहीं मिले तो अपने ही परिवारवालों से मारपीट…मां की शिकायत पर बेटा गया जेल….

IMG_20240303_190342.jpg

सामना:- रायगढ़:-मिट्ठुमुडा हीरानगर में रहने वाली नसरीन बेगम ने उसके लड़के राजउद्दीन अंसारी के विरुद्ध लोहे का कत्ता लेकर घरवालों से झगड़ा मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई ।

महिला ने बताया कि 1 मार्च की  सुबह रजाउ उससे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। रूपये नहीं देने पर उसने लोहे का कत्ता लेकर घरवालों से गाली गलौच कर उसकी बहन से मारपीट की। आरोपी रजाऊद्दीन अंसारी थाना का निगरानी बदमाश है । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षका मोहन भारद्वाज द्वारा पूर्व में भी बदमाश को झगड़ा मारपीट से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। बदमाश की शिकायत पर टीआई जूटमिल द्वारा मारपीट एवं आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपी राजउद्दीन अंसारी उर्फ रजाउ (32 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल भेजा गया है।

Advertisement Carousel