November 22, 2026

छत्तीसगढ़ में अंधड़,बिजली के साथ बारिश की संभावना

IMG_20240420_102611.jpg

Samna:- CG Weather Update:- 22अप्रैल छत्तीसगढ़ का पारा इन दिनों सातवें आसमान पर है,लोग भीषण गर्मी से हलाकान है।ऐसे में राहत की बात यह है कि  छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हो सकता है,जिसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों ने अंधड़ के साथ गरज, चमक और बिजली गिरने के आसार जताए हैं, इसके साथ ही प्रदेश में बारिश होने की पूरी संभावनाएं हैं।

22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

लेकिन कुछ स्थानों पर तापमान बढ़ेगा जिसके मुताबिक  दुर्ग, रायपुर संभाग और राजनांदगांव के कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं। विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक चक्रीय चक्रवाती हवाएं परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास के स्थानों में 0.9 ऊंचाई तक फैली हुई हैं।

Advertisement Carousel