November 22, 2026

प्रियंका गांधी का 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरा,इन ज़िलों में सभा

IMG_20240420_123816.jpg

Samna:- Priyanka Gandhi:- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और छग लोकसभा चुनाव की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी  21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दो जिलों का दौरा करेगी। इस दौरान वह राजनांदगांव और कांकेर के दौरे पर रहेंगी।

इन जिलों का करेंगी दौरा:-  प्रियंका गांधी इस दौरान राजनांदगांव के मोहर में अपनी पहली सभा करेंगे। इस दौरान वह जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करेगी जिसके बाद वह यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में प्रचार कर इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगी।

इसके साथ ही वह कांकेर जिले के लोकसभा क्षेत्र हाथौद में प्रियंका गांधी की दूसरी सभा होगी। बता दें वह हाथौद में आयोजित जनसभा को संबोधित करेगी।साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर के पक्ष में इस दौरान यहां पर प्रचार करेंगी।

Advertisement Carousel