November 21, 2026

CG Weather- छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से फिर होगी बारिश

Screenshot_20240808_124618_Chrome.jpg

सामना – CG Wether Update – छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से दोबारा  मानसून की गतिविधियाें में बढ़ोतरी होने की संभावना है,ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का कहना है। शुक्रवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर बहुत हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदा होने की कगार पर है लेकिन,एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित है। यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर अंडमान सागर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इस उपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास चार अक्टूबर यानी आज  बनने की संभावना है। इसकी वजह से 6 अक्टूबर से चरम दक्षिण में ही वर्षा संभावित है, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS