November 14, 2026

छत्तीसगढ़ वक्फ़ बोर्ड के फरमान पर भड़के ओवैसी,कहा अब BJP बताएगी हमें…

Screenshot_20241117_183036_X.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ वक्फ़ बोर्ड ने जारी किए गए नए फरमान पर AIMIM के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं, उन्होंने अपने x हैंडल पर शेयर कर सरकार पर हमला बोला है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के रायपुर राज्य वक्फ बोर्ड ने राज्यभर की सभी मस्जिदों के लिए नया फरमान जारी किया है। जिसके तहत अब मस्जिद कमेटियों को जुमे की नमाज के दौरान तकरीर के विषयों की जानकारी वक्फ बोर्ड को देनी होगी।

बोर्ड के इस फरमान से हड़कंप मच गया,कई मुस्लिम संगठन पर फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, वहीं औवेसी ने भी सरकार पर हमला किया है।

ओवैसी ने कहा अब बीजेपी हमें बताएगी कि दीन क्या है’

AIMIM के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि अब भाजपाई हमें बतायेंगे कि दीन क्या है? अब अपने दीन पर चलने के लिए इनसे इजाजत लेनी होगी?. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास ऐसी कोई कानूनी ताकत नहीं, अगर होती भी तो भी वो संविधान के दफा 25 के ख़िलाफ़ होती।

https://www.samna.in/?p=23903

क्या है वक्फ़ बोर्ड का नया फरमान

दरअसल वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने साफ किया है कि अगर कोई भी मौलाना या मुतवल्ली (प्रबंधक) जुमे का नमाज के बाद बिना मंजूरी के भाषण देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी,बोर्ड का कहना है कि भले मौलवियों के अधिकतर भाषण सामाजिक होते हों लेकिन कुछ ऐसे विषय भी होते हैं जो भड़काऊ होते हैं, जिसका लोगों पर गलत असर पड़ता है इसका परिणाम हिंसा के रूप में निकलता है।

वहीं प्रदेश के मुतवल्लियों का कहना है कि उनके भाषण कुरान पर आधारित होते हैं, और वो कभी कभी ऐसे भाषण नहीं देंगे जिससे बोर्ड को कानूनी कार्रवाई करनी पड़े.

Advertisement Carousel

LETEST POSTS