November 14, 2026

Raigarh- हत्या के प्रयास के अपराध में दो आरोपी गए जेल

IMG-20241117-WA0958.jpg

गाली गलौज करने से मना करने पर किया जानलेवा हमला

सामना – रायगढ़- गाली गलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।वहीं दो अन्य फरारआरोपियों की तलाश जारी है।

यह है मामला – रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगपारा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर मोहल्ले के युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जेल भेजे गए दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं ।

     घटना गुरुवार दोपहर की है,जब धर्मेंद्र उपाध्याय जो पटेलपाली पेट्रोल पंप में सेल्समैन हैं,ने अपने घर के सामने मोहल्ले के तीन युवकों को गाली-गलौज करते देख टोका। आरोपियों ने उन्हें मना करने पर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र को पेट और कमर पर गंभीर चोटें आईं। 

  पुलिस ने विकास चौहान उर्फ विक्कू (26) और अजय मेहर (23) को हिरासत में लिया और घटना में प्रयुक्त हथियार—लोहे की खुरपी और तलवार—बरामद की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

दो आरोपी फरार

पुलिस की पूछताछ में दो अन्य आरोपियों की पहचान भी हुई है, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  गिरफ्तार दोनों आरोपी विकास चौहान अजय मेहर पर पहले भी मारपीट, लूटपाट और आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS