November 15, 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़े हरदी में किया प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी भवन का वर्चुअल लोकार्पण

IMG-20261114-WA1123

Samna.in.Raigarh पुसौर विकासखंड के ग्राम बड़े हरदी में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी.चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।

नए भवनों के शुरू होने से गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रारंभिक देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वर्चुअल संबोधन के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने बड़े हरदी की होनहार बेटी एवं कक्षा 10 वीं टॉपर रही कुंती साहू की शैक्षणिक उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया और विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने गांव व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ जिले में संचालित विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ में विद्यार्थियों के लिए नालंदा परिसर, पुसौर एवं सरिया में 100-100 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, नवीन नर्सिंग कॉलेज, सड़कों का विस्तार, नए स्कूल भवन और पर्यावरण संरक्षण के लिएh ऑक्सीजोन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर काम किया जा रहा है

 

Advertisement Carousel

LETEST POSTS