November 19, 2026

सीपीएम कला एवं विज्ञान महाविद्यालय सारंगढ़ की NSS इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित

Oplus_131072

Oplus_131072

सीपीएम कला एवं विज्ञान महाविद्यालय सारंगढ़ की NSS इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 14 नवंबर को प्रा. शा./माध्य. शाला लिमगांव सारंगढ़ में प्रथम दिवस आयोजित हुआ। जिसमें रा. से. यो. के स्वयंसेवकों को कक्षाओं में रहने के लिए व्यवस्था किया गया।

 

ग्राम लिमगांव के माननीय सरपंच महोदय  गेसराम चौहान, पंच व ग्राम समिति के सदस्य कार्यक्रम अधिकारी दीपक सिंह ठाकुर व सपना श्रीवास द्वारा सहयोग आरती के साथ मिलकर शिविर का शुभारंभ किया गया।

 

इस दौरान सभी स्वयंसेवकों द्वारा रात्रि के भोजन की तैयारी की गई। भोजन परोसने के पश्चात भोजन मंत्र करवाया गया तथा अंत में स्वयंसेवकों की बैठक में दल चुनाव हुआ जिसमें 39 स्वयंसेवकों को 6 दलों में बांटा गया और सभी अलग-अलग कार्य हेतु विभिन्न पदों के लिए नियुक्त हुए। सभी को विश्राम के लिए प्रस्थान किया गया।

 

15 नम्बर की सुबह 5:00 से 6 कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवक आयोजक सभी स्वयंसेवकों द्वारा साथ मिलकर प्रार्थना की। इसके पश्चात 6:00 से 8:00 प्रभात फेरी प्रारंभ हुआ। ग्रामवासियों से संपर्क हुआ। प्रभात फेरी के आने के बाद योगा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस योग होने के दौरान नाश्ता वितरण किया गया।

 

8:30 में सभी दलों के स्वयंसेवकों को अपने कार्य को सौंप कर कार्य सम्पन्न 12:00 को हुआ। कार्य होने के बाद सभी स्वयंसेवकों को स्नान हेतु भेजा गया।स्नान होने के बाद भोजन 12:00 हुआ। भोजन लेने के पश्चात 2:00 – 4:00 बौद्धिक परिचर्चा में निम्न गए विषय “पर्यावरण जागरूकता व संरक्षण” के विषय में सभी स्वयं सेवकों द्वारा परिचर्चा दिया गया।

 

4:00 से 6:00 खेल आयोजित हुआ। इसके पश्चात ग्राम संपर्क हेतु 5:00 – 6:00 रैली में गये वहां से आने के बाद 6:00 – 7:00 समीक्षा बैठक हुआ।7:00 – 8:00 भोजन ग्रहण किया। उसके पश्चात रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया गया। अंतिम में विश्राम हेतु प्रस्थान करवाया गया।

 

सी. पी. एम. एवं विज्ञान महाविद्यालय सारंगढ़ के NSS इकाई के सात दिवसीय शिविर के आयोजन का आज  16 नवंबर 26 को सुबह प्रातः 6:00 कार्यक्रम अधिकारी व सभी स्वयंसेवकों द्वारा मिलकर प्रार्थना किया गया। 6:00 – 7:00 प्रभात फेरी की शुरुआत करने के पश्चात समाप्त किया गया। योगा कार्यक्रम हुआ उसके पश्चात नाश्ता वितरण हुआ।

8:30 में सभी स्वयंसेवकों को अपने-अपने मिले गए परियोजनाओं को करना प्रारंभ हुआ जिसमें कुछ स्वयंसेवक द्वारा ग्राम लिमगांव के ग्राम भवन में परियोजना कार्य हुआ। ग्राम प्रा./माध्य शाला के मैदान की साफ सफाई हुआ।

2:00 बजे आज के बौद्धिक परिचर्चा “वसुधैव कुटुम्बकम” जिसमें कार्यक्रम अधिकारी व सभी स्वयंसेवकों द्वारा इस विषय में जानकारी दिया गया।

 

ग्राम संपर्क हेतु रैली निकालना गया और वापस आने के बाद कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवकों द्वारा संध्या आरती किया गया। उसके पश्चात् रात्रि के भोजन करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया और अंत में विश्राम हेतु प्रस्थान किया गया।

Advertisement Carousel