November 20, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सोशल मीडिया ग्रुप पर रायगढ़ विधानसभा सर्वे,रामचंद्र शर्मा पहले,जयंत ठेठवार दूसरे स्थान पर 

IMG-20261120-WA0802

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सोशल मीडिया पर रायगढ़ विधानसभा सर्वे

Samna.in.Raigarh सीजी रिपोर्ट मीडिया ग्रुप फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कुछ दिनों से चुनावी सर्वे जारी है, जिसमें शहर के प्रख्यात चेहरा रामचंद्र शर्मा नंबर एक पर बने हुए हैं।

विधानसभा चुनाव के अभी दो वर्ष बाकी हैं, लेकिन राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कई मीडिया ग्रुप सक्रिय हो गए हैं। इनमें से एक सीजी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सर्वे करवा रहा है। जिसमें सीजी रिपोर्ट ने अपने फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार के रूप में प्रकाश नायक, अरुण गुप्ता व रामचंद्र शर्मा की फोटो व नाम देकर जनता से राय मांगी है। साथ ही किसी अन्य प्रत्याशी के लिए भी यदि समर्थन है, तो नाम दे सकते हैं। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस सर्वे की चर्चा रायगढ़ शहर के लगभग सभी के पास पहुंच चुकी है।

जहां तक सर्वे की बात है, खबर लिखे जाने तक सर्वे में 313 लोगों ने अपना मत प्रकट किया है। जिसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद् व समाजसेवी, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस प्रवेश किया है, वह करीब 45 प्रतिशत से अधिक मत लेकर अव्वल नंबर पर बने हुए हैं। साथ ही दूसरे स्थान पर कांग्रेस नेता जयंत ठेठवार करीब 20 प्रतिशत मत लेकर बने हुए हैं।

इसके अलावा तीसरे नंबर पर विभाष सिंह ठाकुर, प्रकाश नायक एवं उसके बाद अरुण गुप्ता, अनिल अग्रवाल चीकू, सलीम नियारिया आदि के लिए भी कुछ लोगों ने मत दिया है। इस सर्वे के आने के बाद लोगों में चुनावी चर्चा पर बहस छिड़ गई है।

रायपुर के प्रोफाइल वाले इस मीडिया ग्रुप ने खरसिया विधानसभा के लिए भी सर्वे निकाला हुआ है। जिसमें महेश साहू, कमल गर्ग व शिखा रविंद्र गबेल के नाम भाजपा की तरफ से दिए गए हैं। रिजल्ट आना बाकी है। वैसे तो राजनीति में दो साल बहुत लंबा समय होता है, लेकिन रायगढ़ से रामचंद्र शर्मा जैसे नए नाम के बहुत आगे रहने पर लोगों को आश्चर्य नहीं है। क्योंकि रामचंद्र शर्मा जाना-पहचाना चेहरा है। अब देखना यह है कि यह दौड़ कहां तक जाती है फिलहाल, सर्वे में वोटिंग जारी है। अंतिम परिणाम की तरफ सबकी नजर रहेगी। तब तक जनता राजनैतिक चटखारे लेकर चौपाल-चौपाल में चर्चा कर रही है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS