November 20, 2026

भक्त चोर,पहले भगवान को प्रणाम,फिर मंदिर से 60 हजार ले उड़ा

n6354535931729177227725e2a9511b391ba53fa17a4554d34da6b24ae730c91b062821522e0603e907b28a.jpg

सामना – चोर ने मंदिर की सात दानपेटियों के ताले तोड़कर लगभग 60 हजार रुपये चुरा लिए। मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई के सेक्टर-4 स्थित प्रसिद्ध सर्वेश्वर धाम मंदिर में चोरी का है। 

घटना की जानकारी उस वक्त पता चली जब पुजारी सुबह मंदिर खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर की ग्रिल का कुंडा टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा गया, तो लोहे के तीन और कांच के चार दानपेटी के ताले टूटे पाए गए, और उनमें रखे करीब 60 हजार रुपये चोरी हो चुके थे।

इसके बाद पुजारी ने सबसे पहले इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता भवानी शंकर ने भट्ठी थाना में इस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने इस पूरी चोरी की घटना को रिकॉर्ड कर लिया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी चोर पहले मंदिर में चप्पल उतारकर अंदर प्रवेश करता है, फिर भगवान को प्रणाम करता है और इसके बाद बड़ी सहजता से दानपेटियों के ताले तोड़ता है। यह पूरी घटना CCTV में साफ तौर पर कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान में मदद मिल सकती है।

भट्ठी थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है, चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, मंदिर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में चोरी की घटना फिर से न हो।

Advertisement Carousel