November 20, 2026

पीएम आवास के लिए हटी 3शर्तें,आवेदन की तारीख बढ़ी

n66306650017465027701429f6275e1e257fabc468d4109f281f6e7856d9e59dc1608a1e85ad34e8453bb4f.jpg

Samna प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए भारत सरकार की ओर से तय 13 शर्तों में से तीन शर्तों को हटा दिया है।यानी अब 10 मापदंडों के आधार पर इस योजना का लाभ लिया जा सकेगा,साथ ही आवेदन की तारीख भी बढ़ा दी गई है।

मंथली इनकम का दायरा बढ़ा

इनमें पहली शर्त कम से कम मंथली इनकम की है,सरकार की ओर से पहले इसके लिए दायरा 10000 रुपए था। जिसे हटाकर 15000 रुपए कर दिया गया है।

टू व्हीलर वाले भी अब पात्र

इसके अलावा इस योजना के तहत पहले जिनके पास टू व्हीलर है वह लोग आवेदन नहीं कर सकते थे लेकिन अब किसी के पास स्कूटर या फिर बाइक है तो वह भी योजना में लाभ लेने के लिए आवेदन दे सकता है।

जिनके पास नाव वह भी पात्र

इस योजना के तहत पहले जिनके पास  मछली पकड़ने वाली नाव हुआ करती थी,वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते थे, लेकिन अब नए पैरामीटर के हिसाब से जिनके पास नाव है वह भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तारीख बढ़ी

पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वे के लिए आखिरी डेट 30 अप्रैल 2025 तय की गई थी,लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है. और इसे 15 मई 2025 कर दिया है। जो लोग भी इस योजना में अब तक लाभ नहीं ले पाए हैं. वह लोग लाभ लेने के लिए 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement Carousel