November 19, 2026

बढ़ रहा अकवान का खतरा,कई राज्यों में हाई अलर्ट

n734257135179505899380906efb3760501ba1e8692096190f23d6a0c7a259196f229e2f724bdffdf38e9b8

Samna.in   भारत के तटीय इलाकों पर चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा बढ़ रहा है,मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,यह चक्रवाती तूफान गुरुवार शाम तक एक ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो जाएगा। सबसे बड़ा खतरा 20 नवंबर की दोपहर के आसपास मंडराएगा, जब यह तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा। तट से टकराने से ठीक पहले इसके बेहद भीषण चक्रवाती रूप लेने की आशंका जताई जा रही है।का खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान गुरुवार शाम तक एक  गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो जाएगा। सबसे बड़ा खतरा 20 नवंबर की दोपहर के आसपास मंडराएगा, जब यह तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा (Landfall)। तट से टकराने से ठीक पहले इसके बेहद भीषण चक्रवाती रूप लेने की आशंका जताई जा रही है।

देश के कई राज्यों में इसे लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।बंगाल की खाड़ी में उठा यह चक्रवाती तूफान अब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है। तूफान के खतरे को भांपते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है।

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान अकवान का असर, मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान पिछले छह घंटों में तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। तमिलनाडु में इस तूफान का असर अब साफ-सुथरा दिखने लगा है। राज्य में तेज हवाएं चलने लगी हैं, और चेन्नई समेत उत्तरी तमिलनाडु के तमाम जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक भारी से भारी बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए तमिलनाडु मत्स्य विभाग ने मछुआरों को बिल्कुल भी समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है। इसके अलावा, थूथुकुडी बंदरगाह पर जहाजों को सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है और मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे समुद्र के किनारों की तरफ बिल्कुल न जाएं।

इन राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

तूफान के गंभीर रूप को देखते हुए मौसम विभाग ने तमिलनाडु के साथ-साथ तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, समुद्र में दो मीटर तक ऊंची-ऊंची खतरनाक लहरें उठने और तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाने की आशंका जताई गई है, जिसे लेकर प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

Advertisement Carousel