November 20, 2026

रायगढ़ के पूर्व महापौर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा,जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित 6 कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन

Screenshot_20241007_134851_Chrome.jpg

सामना -रायगढ़ नगर पालिक निगम में रहे पूर्व महापौर जेठू राम मनहर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।

जेठूराम मनहर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के नाम अपना इस्तीफा भेजा है।इस्तीफे में पूर्व महापौर ने इस इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताया है।1994 से राजनीति में सक्रिय जेठूराम मनहर रायगढ़ नगर पालिका में एक बार महापौर रहे।

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा से भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 सदस्य ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है, जिसके बाद सभी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

जिला कार्यालय सक्ती में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा की उपस्थिति में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा प्रवेश करने वालो में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा, किशन साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 12, नारायण निराला जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 03, रंभा भारद्वाज जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 23 हसौद, अंजनी सिदार जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 रायपुरा, कृष्ण कुमार चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 02 बर्रा, राधे श्याम चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 11 तुषार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

Advertisement Carousel