November 22, 2026

Rebublic day Raigarh शास.नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रहा प्रथम, ओ पी जिंदल स्कूल के ब्रास बैंड ने दी खास प्रस्तुति

IMG-20240126-WA1486.jpg

रायगढ़:- 26 जनवरी 2024:-रायगढ़ में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने झंडा फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया व पुलिस बल, होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाईड्स की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी गई। वित्त मंत्री चौधरी ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये। इस मौके पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। 
           
सांस्कृतिक कार्यक्रम में ये रहे अव्वल
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास.नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़-प्रथम, साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़-द्वितीय एवं संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ एवं ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही कार्मेल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ की विशेष सहभागिता रही। इसी तरह योगा में आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल किरोड़ीमल नगर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


ओ.पी. जिंदल स्कूल के ब्रास बैंड ने दी खास प्रस्तुति
गणतंत्र दिवस समारोह में 50 सदस्यीय ब्रास बैंड पहली बार शामिल हुआ। बैंड मास्टर इशिका पांडेय के नेतृत्व में बैंड ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। जिसके पश्चात एक विशेष प्रस्तुति भी बैंड द्वारा दी गई। रिटायर्ड इंडियन नेवी पेटी ऑफिसर म्यूजिशियन श्री गंगाराम शर्मा ने बैंड को प्रशिक्षण दिया है।

Advertisement Carousel