November 20, 2026

बागेश्वर धाम में छापा,प्रसाद दुकानों,होटलों के सैंपल लिए गए

n63396974417282724156140c78ffe1b6dfb77bcf998791dbd96c281fa1d09780c6c083a9904ab1b864315f.jpg

मिल्क केक और मगज के लड्डुओं का 20 किलो बूरा नष्ट कराया

सामना – बागेश्वर धाम की प्रसाद की दुकानों और धाम में चल रहे रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा।

इसी के चलते छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल के आदेश पर खाद्य एव औषधि विभाग की टीम ने धाम में चल रहे लगभग 10 प्रसादो की दुकानों एवं 2 होटलों से सैंपल लिए है। दुकानों से मिल्क केक और मगज के लड्डुओं का 20 किलो बूरा नष्ट कराया है।

खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने धाम में चल रहे विभिन्न रेस्टोरेंट एवं मिठाई की दुकानों के सैंपल लिए हैं। यह सैंपल जांच पड़ताल के लिए भेज दिए गए हैं। जिला प्रशासन को इस बात का अंदेशा था कि धाम के अंदर मिलावट खोरी का धंधा तो नहीं चल रहा है। इसी के चलते छतरपुर कलेक्टर पथ जायसवाल ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इसके लिए छतरपुर कलेक्टर ने बाकायदा एक जांच दल भी बनाया था।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS