November 22, 2026

Raigarh विकसित भारत संकल्प शिविर में विभिन्न योजनाओं के 3132 फॉर्म जमा हुए

IMG-20240210-WA0948.jpg

रविवार को लगेगा बड़े अतरमुड़ा और राजीव नगर में शिविर


सामना:- रायगढ़:- शनिवार को सुबह और दोपहर की पाली में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन हुआ। दोनों ही कैंप में विभिन्न योजनाओं के 3132 फार्म जमा हुए।


निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में सुबह के समय 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन हुआ। इसी तरह दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रामभाठा संजय मैदान में शिविर लगाया गया। सुबह की पाली में लगे कैंप प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आधार कार्ड अपडेशन, महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं के 913 हितग्राहियों ने फार्म जमा किया।

इसी तरह दोपहर की पाली में 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुए संजय मैदान के शिविर में सभी योजनाओं के 1201 फॉर्म जमा लिया गया। दोनों ही शिविर में शुगर, बीपी, सिकल सेल की जांच की सहित स्वास्थ्य जांच की सुविधा थी, जिसमें उपस्थित लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में उपस्थित नागरिकों को 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया। शिविर में निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

रविवार को लगेगा बड़े अतरमुड़ा और राजीव नगर में शिविर
रविवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक वार्ड क्रमांक 27 बड़े अतरमुड़ा सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प शिविर और शक्ति वंदन शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड क्रमांक 35 राजीव नगर सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन होगा। दोनों शिविर में हितग्राही विभिन्न योजनाओं के फार्म जमा कर सकते हैं।

Advertisement Carousel